
हजारीबाग/अशोक बंटी राज

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के विशेष भू अर्जन कार्यालय में कार्यरत अनुसेवक बिजय राम के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर आयुक्त कार्यालय में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें विदाई दी गई। बिजय राम ने वर्ष 1989 से अनुसेवक के पद पर कार्य करते हुए लगभग 37 वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने बिजय राम को सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घ, सफल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि बिजय राम जी ने अपने लंबे सेवाकाल में ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करते हुए कार्यालय की कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अनुभव, कार्यकुशलता एवं सेवाओं को सदैव स्मरण रखा जाएगा।समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी बिजय राम के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर आयुक्त के सचिव सुजाता कुजूर एवं कई वरीय पदाधिकारी सहित आयुक्त कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।


