39 वर्षों की परंपरा के साथ कंडाबेर में भव्य श्री महालक्ष्मी पूजा, माता के पट खुलते ही जयकारों से गूंजा पूजा पंडाल

झारखंड लेटेस्ट न्यूज़

filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 90;
hdrForward: 5; shaking: 0.002148; highlight: 1; motionR: 3; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0032,0.0000;
brp_del_sen: 0.1000,0.0000;
ispap:1;
papproctime: 2026:11:08 17:16:37;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8388608;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 294.01605;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 32;

हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत कंडाबेर गांव के साप्ताहिक बुधवार बाजार टांड़ स्थित लक्ष्मी मंदिर की स्थापना वर्ष 1987 में बालचर संघ कमेटी के द्वारा हुआ था। अब 39 वर्षों की धार्मिक परंपरा के तहत आयोजित चार दिवसीय श्री महालक्ष्मी पूजा का आयोजन पूरे भक्तिभाव, हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया जा रहा है। रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान श्री गणेश एवं भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाओं के पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।माता के पट खुलते ही पूरा पूजा पंडाल एवं मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं के जयकारों, शंखनाद एवं घंटियों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता रानी एवं अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की तथा अपने परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। वही संध्या आरती के पश्चात रात्रि में पावरस्टार म्यूजिकल ग्रुप के राकेश मंडल की टीम द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिसका मुख्य अतिथि के रूप पंचायत मुखिया सह पूजा समिति अध्यक्ष दिनेश साव दीप प्रज्वलित एवं फीता काट कर मंच को उद्घाटन किया। इस दौरान पूजा समिति के कई सदस्य मौजद रहे। इधर सोमवार को आयोजित भव्य मेला के अवसर पर आशिक मस्ताना की टीम द्वारा शानदार नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसे लेकर पूजा समिति द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। पूजा समिति के अध्यक्ष सह मुखिया दिनेश साव एवं समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है। साथ ही आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।