स्थापना दिवस पर एनटीपीसी की अनूठी पहल, महिलाओं व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

केरेडारी/बड़कागांव अशोक बंटी राज
NML केरेडारी एवं बादाम कोयला खनन परियोजना में एनटीपीसी स्थापना दिवस 2026 हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख आनन्द अग्रवाल एवं बादाम कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख वी.सी. दुबे सहित दोनों परियोजनाओं के विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ एनटीपीसी ध्वज फहराने, एनटीपीसी गीत एवं केक कटिंग के साथ हुआ। इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने हेतु डुमरी की महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय, डुमरी के पांच मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बसरीया के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।समारोह में हिंदी पखवाड़ा एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के विजेताओं को पुरस्कार तथा शौर्य पुरस्कार भी प्रदान किया गया। सामुदायिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन ने राष्ट्र निर्माण के साथ सामुदायिक विकास एवं समावेशी प्रगति के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।



