नीला ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार,14 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई……

Uncategorized

मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में जिला जज की अदालत ने मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को हत्या का दोषी करार दिया है लेकिन कोर्ट ने अभी सजा का ऐलान नहीं किया है l अदालत के फैसले के बाद अब दोनों को मिलने वाली सजा पर फैसला होना बाकी है l अभियोजन पक्ष के वकील के.के. चौबे ने बताया कि अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषसिद्ध करार दिया है l 14 अक्टूबर को सजा के संबंध में सुनवाई होगी l

कोर्ट ने मुस्कान और साहिल को यह बताने के लिए 15 दिन दिए हैं कि उन्हें सजा कम क्यों मिले।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जज ने मुस्कान और साहिल से कहा, सजा पर अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। हालांकि सौरभ के परिजनों ने कहा कि फांसी से कम सजा मंजूर नहीं है।