केरेडारी – बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद केरेडारी प्रखण्ड के पेटो पंचायत अंतर्गत पुरनी पेटो गाँव में निम् चौक से बलुका राम के घर होते हुए बहुचर्चित बुढ़िया माता मंदिर तक प्राक्कलित राशि दो करोड़ 55 लाख की लागत से 4 किलोमीटर सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को फ़ीता काट कर व नारियल फोड़ कर किया| इस सड़क का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग व मुख्यमंत्री सड़क योजना के मद से माँ अस्टभुजी कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जायेगा| सड़क का निर्माण हो जाने से शिलान्यास से पूर्व स्थानीय ग्रामीणों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा विधायक अम्बा प्रसाद का ढोल ताशे के साथ स्वागत किया।
शिलान्यास के बाद मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा की यह सड़क बन जाने से बुढ़िया माता मंदिर तक आवागमन में श्रद्धालुओं को सुविधा होगी| साथ ही घोषणा किया की बसीर चौक से पट्टी टांड व बेला पेटो के पीपल चौक से मध्य विद्यालय पेटो तक के सड़क का भी शिलान्यास बहुत जल्द होगा| शिलान्यास के बाद विधायक अम्बा प्रसाद प्रसिद्ध बूढी माता मंदिर पहुंची व माँ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
मौके पर प्रमुख सुनीता देवी,उप प्रमुख अमेरिका महतो,विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव,कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता,पेटो मुखिया कौशल्या देवी,विधायक मीडिया प्रभारी मनोज सिंह,गुरदयाल साव,समाजसेवी प्रेमरंजन पासवान,पंचायत समिति सदस्य अरबिंद साव,संवेदक राजेश साव,चन्दन गुप्ता,अशेश्वर यादव,गजेन्द्र यादव,सुनील कुमार साव,करमजीत यादव,अयूब अंसारी,भगीरथ साव,बसन्त कुमार साव,शंकर शाहा सहित सैकड़ों महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे।
रिपोर्ट – अशोक बंटी राज