केरेडारी – प्रखंड क्षेत्र के कंडाबेर गांव में सार्वजनिक भव्य महालक्ष्मी पूजा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का दिन सोमवार को विधायक अंबा प्रसाद ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। विदित हो कि पूजा का शुभारंभ 11 नवंबर 2023, दिन शनिवार को कलश शोभा यात्रा के साथ किया गया।
वही 12 नवंबर दिन रविवार को माता लक्ष्मी माता सरस्वती भगवान गणेश की पट खोल कर बाबा लोकनाथ पाठक के द्वारा पूजा अर्चना किया गया। कंडाबेर पहुंचने पर विधायक ने सर्वप्रथम माता लक्ष्मी मंदिर में माता टेका फिर मंच पर पहुंचकर प्रज्वलित एवं फीता काटकर मंच का उद्घाटन किया।
वही मेला कार्यकर्म में जय माता दी म्यूजिकल ग्रुप रांची झारखंड के टिम ने अपना कलाकारी दिखाया। जिसमें दर्शकों ने खूब आनंद लिया गया।
वही पुजा समिति के सदस्य गण में पुजा समिति के अध्यक्ष मुखिया दिनेश साव, सचिव बद्रीनारायण प्रसाद, कोषाध्यक्ष चंद्रिका रजक, संयोजक रितलाल साव, उपकोषाध्यक्ष प्रकाश साव, मीडिया प्रभारी अशोक बंटी राज, उप संयोजक सुरेश राम उपाध्यक्ष नरेश साव, सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री सुबोध कुमार, संयुक्त सचिव हीरा मंडल, संगठन मंत्री हरि मंडल, उप संगठन मंत्री तपेश्वर राम, उप सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री बीरबल कुमार, बिहारी कुमार, तथा कार्यकारिणी सदस्यगण में रामचन्द्र साव अजय मंडल, रघुनाथ साव, सूरज रजक, प्रकाश साव 2 , कुलदीप साव, चोलेश्वर साव, राजेश साव, भोला साव, महेश साव, रघु तुरी, हरी साव, मनोज साव, अनिल प्रजापति, नकुल साव, सभी खुट्टेदार भाई, मां अष्टभुजी क्लब, तथा जय श्री राम युवा क्लब के राकेश मंडल , संतोष, शिवकुमार, पिंटू, राजेंद्र, संतोष, कुलदीप, योगेश्वर , सिकंदर, रिंकू लाला, विजय, भोला, संजय, सुधीर, दीपक, जितेंद्र, जसवंत, राजेश, रवि, रंजीत, कार्यक्रम को सफल बनाने में लग रहे।
रिपोर्ट – अशोक बंटी राज