हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कंडाबेर गांव में चार दिवसीय सार्वजनिक भव्य महा लक्ष्मी पूजा संपन्न हुआ। माता लक्ष्मी माता सरस्वती भगवान गणेश की प्रतिमाएं की पूजा की गई। और 14 नवंबर 23 को समय 02 बजे दिन में मां के विदाई को लेकर महिलाओं ने सिंदूर और पुरुषों में अबीर गुलाल एक दुसरे के साथ खेला। बैंड बाजा और ढोल नगाड़े के साथ मां की प्रतिमा को पूरे गांव में शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु झूमते नजर आए वही 21 घंटा के अंतराल में 15 नवंबर 10:00 बजे दिन बड़ा तालाब में मां को नमन आंखों से विसर्जित किया गया।

मां की विदाई पर सभी श्रद्धालुओं की आंखों में आंसू और मायूसी देखी गई। बता दें कंडाबेर बजार टांड़ में बालचर संघ कमेटी के द्वारा 1986 ईo में माता लक्ष्मी पूजा का शुभारंभ पुराने मध्य विद्यालय स्कूल परिसर में किया गया था। जिसमें माता लक्ष्मी माता सरस्वती भगवान गणेश कार्तिक की प्रतिमा को कलाकारों के द्वारा बनाकर पूजा पाठ में करने लगे। कुछ वर्ष बाद उसी पुराने मध्य विद्यालय कंडाबेर बजार टांड़ में समस्त ग्रामीण के सहयोग से लक्ष्मी मां मंदिर का निर्माण किया गया। इस वर्ष 2023 में 37वें वर्ष पूर्ण होने पर बड़े धूम धाम से महालक्ष्मी पूजा का शुभारंभ 11 नवंबर 2023, दिन शनिवार को कलश शोभा यात्रा के साथ किया गया। जिसमें कलश शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक निर्मला देवी शामिल हुई।

वही 12 नवंबर दिन रविवार को माता लक्ष्मी माता सरस्वती भगवान गणेश की पट खोल कर बाबा लोकनाथ पाठक के द्वारा पूजा अर्चना किया गया। वही मुख पुजारी के रूप में पुजा समिति के सचिव प्रोफेसर बद्री नारायण प्रसाद एवं उनके धर्मपत्नी सोहरी देवी ने की, पुजा में भारी संख्या में कुमारी कन्या एवं महिलाओं तथा पुजा समिति के सदस्य गण सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं शामिल हुवे। प्रथम एवं द्वितीय दिन में कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय मुखिया दिनेश साव दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। वही 13 नवंबर 23 को हवन के साथ भव्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद शामिल हुई, और मेला मंच का उद्घाटन दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया गया। वही झारखंड के मशहूर रामचरित्र मानस कीर्तन मंडली कंडाबेर जो क्षेत्र में मशहूर हैं।

कलाकारों के द्वारा बहुत सुंदर कार्यक्रम किया गया। मंडली संचालक राकेश मंडल एवं पूरे टीम शामिल रहे। वही मां अष्टभुजी लाइट एंड टेंट के संचालक रौशन कुमार सिंह ने भव्य पंडाल एवं सेमिनार बनया, जो पूरे क्षेत्र में आकर्षण की माहौल बन गया। वही रहमत डीजे साउंड सिस्टम बहुत अच्छे तरीका से प्रस्तुत किया। और अहम भूमिका रहा। इन सभी को पूजा समिति की ओर से हार्दिक अभिनंदन एवं सम्मानित किया गया। इस तरह से कंडाबेर पुरे गांव में माता लक्ष्मी की जय जयकारा से गूंज उठा, वही मौजूद पुजा समिति पदाधिकारी तथा ग्रामीण जनता भक्ति जागरण का खूब मनोरंजन के साथ आनंद लिए। वही पुजा समिति के सदस्य गण में पुजा समिति के अध्यक्ष मुखिया दिनेश साव, सचिव बद्रीनारायण प्रसाद, कोषाध्यक्ष चंद्रिका रजक, संयोजक रितलाल साव, प्रशासनिक मंत्री रामचन्द्र साव, उपकोषाध्यक्ष प्रकाश साव, मीडिया प्रभारी अशोक बंटी राज, उप संयोजक सुरेश राम उपाध्यक्ष नरेश साव, सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री सुबोध कुमार, संयुक्त सचिव हीरा मंडल, संगठन मंत्री हरि मंडल, उप संगठन मंत्री तपेश्वर राम, उप सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री बीरबल कुमार, बिहारी कुमार, तथा कार्यकारिणी सदस्यगण चोलेश्वर साव , अजय मंडल, रघुनाथ साव, सूरज रजक, प्रकाश साव 2 , कुलदीप साव, चोलेश्वर साव, राजेश साव, भोला साव, महेश साव, रघु तुरी, हरी साव, मनोज साव, अनिल प्रजापति, नकुल साव, मां अष्टभुजी क्लब, तथा जय श्री राम युवा क्लब के राकेश मंडल , संतोष, शिवकुमार, पिंटू, राजेंद्र, संतोष, कुलदीप, योगेश्वर , सिकंदर, रिंकू लाला, विजय, भोला, संजय, सुधीर, दीपक, जितेंद्र, जसवंत, राजेश, रवि, रंजीत, कार्यक्रम को सफल बनाने में लग रहे।

रिपोर्ट – अशोक बंटी राज

By Shivani

error: Content is protected !!