केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के पांडू पंचायत अंतर्गत ग्राम तरहेसा में गोवर्धन पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत तरीके से फीता काटकर उद्घाटन किया। गांव पहुंचने पर पूजा समिति के सदस्यों ने विधायक का गर्म जोशी से स्वागत किया तत्पश्चात विधिवत मंच का उद्घाटन किया गया। विधायक ने सभी को गोवर्धन पूजा की ढेरो शुभकामनाएं दी व क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि हेतु मंगल कामना की। मौके पर मुख्य रूप से पूजा समिति के अध्यक्ष रंजन यादव, सचिव विकास यादव,केदार यादव,राजू यादव, धनंजय यादव, बंधु यादव सहित कई लोग मौजूद थे। बेंगबरी में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने की शिरकत वही विधायक अंबा प्रसाद ने प्रखंड क्षेत्र के बेंगबरी मे लक्ष्मी पूजा के अवसर पर पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुई एवं सभी को लक्ष्मी पूजा की शुभकामनाएं दी।

बेंगबरी पहुंचने पर पूजा समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारी ने विधायक का जोरदार तरीके से स्वागत किया। तत्पश्चात विधायक ने मां काली से क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि हेतु प्रार्थना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में विकास का कार्य तेजी से चल रहा है सुदूरवरती क्षेत्र में भी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रत्येक पंचायत में 10 चापाकल पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए लगाया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज साव, सचिव खेमलाल साव, मुखिया प्रतिनिधि बजरंग प्रजापति,कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति, मोहन प्रजापति,जगदीश साव, गणेश साव, कन्हाई चौधरी, परमेश्वर साव, खिरोधर साव, नरेश साव सहित कई लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट – अशोक बंटी राज

By Shivani

error: Content is protected !!