झारखंड के 45 मजदूर सऊदी अरब में फंसे हुए हैं। इसमें गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के भी 11 मजदूर शामिल है। सभी मजदूर अलग- अलग गांवों के रहनेवाले हैं। मजदूरों के वहां फंसे होने से उनके परिजनों में भी मायूसी है। मजदूरों के साथ उनके परिजनों के द्वारा मजदूरों की वतन वापसी किए जाने की मांग की जा रही है। सऊदी अरब में गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो के 45 मजदूर फंसे हुए हैं। इधर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ कार्य करने वाले किशोरी राणा ने कहा कि प्रवासी मजदूरों का विदेशों में फंसने का मामला लगातार सामने आता है।
विदेश जाने वाले मजदूर वहां फंसे नहीं इसके लिए सरकार को कोई नौति बनाने की जरूरत है। सकुशल वापसी को लेकर पीएम को लिखा पत्रः सऊदी अरब में फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूरों की सकुशल वतन वापसी के। के लिए नव झारखंड फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा ने पीएम को पत्र लिखा है। झारखंड के 45 मजदूरों के वहां फंसे होने एवं उनकी एवं उनके परिजनों की हालात से अवगत कराते हुए मजदूरों की सकुशल वापसी की मांग की है। पत्र में यह भी कहा गया है कि मजदूरों से सात महीने काम कराकर दो महीने का मजदूरी दी गई है। मजदूरी मांगने पर कंपनी के द्वारा मजदूरों को प्रताड़ित भी किया जा रहा है।
इससे मजदूरों को जहां परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं उनके परिजन परेशान रह रहे हैं। नव झारखंड फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा ने पत्र में यह भी लिखा है,कि झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले के 45 मजदूर 2023 के मई महीने में मजदूरी करने सऊदी अरब गए थे। सभी मजदूर कॉमर्शियल टेक्नोलॉजीज प्लस कंपनी में मजदूरी करते हैं। यहां यह भी बता दें कि सऊदी अरब में फंसे मजदूरों ने पिछले दिनों वीडियो वायरल कर वहां फंसे होने की बात कहते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार से वतन वापसी में सहयोग की अपील की थी। नव झारखंड फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा ने झारखंड सरकार के श्रम विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता जी से अनुरोध किया मजदूरों का बकाया मजदूरी का भुगतान कराते हुए सकुशल वापसी की मांग की गई है।
झारखंड के 45 मजदूरों का नामांकित है, गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के तारानारी के अर्जुन महतो,भागिरथ महतो,टेकलाल महतो,बेको के संतोष साव,महेश साव,कामेश्वर साव, खेतको के महेश महतो,रीतलाल महतो,विजय महतो,मुंडरो के अशोक महतो जरमुने सोहन कुमार,डुमरी प्रखंड के बरियारपुर इंद्रदेव महतो,चैनपुर के राजेश कुमार महतो,पोरदाग गणेश साव,डुमरी के सुभाष कुमार,जानकी महतो,बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के पोखरिया जगदीश महतो,गोनियाटो रामचंद्र महतो,गोमियां प्रखंड के करी के प्रदीप महतो,सीधाबारा के मनोहर महतो हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ प्रखंड के अचलजामो के सहदेव राजवार,रूपलाल महतो,करगालो के बहादुर महतो,नागेश्वर महतो,सीतल महतो,रोहित महतो,मेघलाल महतो,रंजन राज मेहता,सारूकुदर के भैरो महतो,उच्चाघाना के सुकर महतो नंदलाल महतो,लोकनाथ महतो,सुनिल महतो,बलकमक्का के तिलक महतो,थानेश्वर महतो,अम्बाटांड महानंद पटेल,प्रमोद महतो,अनंतलाल महतो,खरकट्टो के तापेश्वर महतो,सिरैय के टोकन सिंह,अलखरी के धानेश्वर महतो,नागी चुरामन महतो,केन्दुवाडीह के भुनेश्वर महतो,जितेंद्र महतो,बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर के बालगोविंद महतो शामिल है।
रिपोर्ट – अशोक बंटी राज