केरेडारी झारखंड
केरेडारी प्रखंड के दो मतदान केन्द्र को सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थान्तरित किया गया हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश के आलोक में मतदान केन्द्र संख्या 05 प्राथमिक विद्यालय कोजिया को प्राथमिक विधालय लाजिदाग और 77 मध्य विद्यालय निरी को स्थान्तरित कर प्राथमिक विद्यालय सिरोइया कर दिया गया है। इसके लिए विहित प्रक्रिपा का पालन करते हुए सभी राजनीतिक दलों को भी अवगत करा दिया गया है।
इस हेतू अंचलाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अमीत कुमार ने प्रखंड के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, मीडिया, संबंधित क्षेत्र के मुखिया आदि के साथ बैठक कर इस आशय की जानकारी दी गई।
कतार प्रबंधन में वालंटियर का भूमिका महत्वपूर्ण :- सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल
मतदान के दिन मतदाताओं को सुगम मतदान की सुविधा हेतू इसबार के लोकसभा चुनाव में 14 वर्ष से 17 वर्ष के लोगों को वालंटियर के रूप प्रतिनियुक्त किया गया है। अंचलाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल और प्रखंड विकास पदाधिकारी अमीत कुमार द्वारा प्रखंड के सभी मतदान केन्द्र से संबंधित वालंटियर के साथ बुधवार को प्रखंड सभागार में मतदान केंद्र पर उनके कार्य और दायित्व के बारे में जानकारी दी गई।
केंद्रीय सुरक्षा बल कमांडेंट ने केरेडारी प्रखंड में दौरा
केंद्रीय सुरक्षा बल कमांडेंट ने केरेडारी प्रखंड में चुनाव के तैयारियो को लेकर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के साथ सभी तैयारी को लेकर जायजा लिया। मौके पर अंचलाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अमीत कुमार थाना प्रभारी अजीत कुमार के अलावे पुलिस बल उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj :- 9835533100