केरेडारी प्रखंड भर में चर्चित प्राचीन मां अष्टभुजी मंदिर कंडाबेर के मुख्यालय में 28 दिसम्बर 2023 दिन गुरूवार को माता स्थान वन के वृक्षों का पूजा अर्चना तथा रक्षाबन्धन सह पर्यावरण जागरूकता समारोह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से वृक्षों में रक्षा सूत्र बांध कर 17वीं वर्षगांठ मनाया गया। और मेले का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का अध्यक्षता कंडाबेर पंचायत मुखिया दिनेश साव तथा संचालन झारखंड समाज विकास परिषद् प्रबन्ध निदेशक जिवलाल प्रजापति ने किया। मेला आयोजन में हजारों की संख्या में वन प्रेमी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हजारीबाग के द्वारा गीत नृत्य झूमर नाटक का कार्यक्रम किया गया।
तथा ज्ञान ज्योति विद्या मंदिर, ग्लोबल हाई स्कूल, तथा चाणक्य सेंट्रल हाई स्कूल, मध्य विद्यालय कंडाबेर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतरा खुर्द, अंबेडकर क्लब पांडेपुर सहित कई स्कूल के बच्चे वन बचाव को लेकर झाकियां प्रस्तुत किया। विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव तथा उप मुखिया अमेरिका महतो ने कहा विश्व के प्राकृतिक का जीवनदाई स्वरूप नष्ट हों रहा है। ऐसे विकराल समय में वन को रक्षा करने में स्वयं को आगे होना होगा। पेड़ पौधे वृक्ष हैं तो जीवन स्वास्थ्य है।
इसलिए अपने जीवन में हर व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए। वही सत्यनारायण सिंह भद्रकाली सक्रिय सदस्य अपने सहयोगियों के द्वारा मां अष्टभुजी मंदिर में पांच पौधा लगाया गया। इस कार्यक्रम में वन विभाग बड़कागांव का सहयोग रहा। मौके पर पंचायत समिति सदस्य मंजु देवी, पूर्व मुखिया आशा देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य डालो देवी, सलामत अंसारी, सचिव कोलेश्वर यादव, सलगा चंचला देवी, प्रोफेसर बद्री नारायण प्रसाद, राकेश मंडल, अशोक बंटी राज, वन अध्य्क्ष हरि मंडल, कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष सुरेश राम, बारियातु वन अध्य्क्ष बालेश्वर साव, बेलतु वन अध्यक्ष पिंटु साव, मनीष कुमार सिंह हजारीबाग, राजु कुमार महतो बोकारो, हेमराज कुमार, वीना देवी, सोमरी देवी, ममता देवी चोलेश्वर साव, संतोष साव, चंद्रिका रजक, रामचन्द्र साव, सुबोध कुमार, राजेश साव, बुंडू पंचायत के वन विभाग के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार साव मीडिया राजेश कुमार साव तथा सावित्री देवी।
कांडतरी के वन विभाग के सक्रिय सदस्य कुलेश्वर महतो तुलेश्वर महतो तथा फुदो देवी बालेश्वर महतो झानो देवी, सलगा पंचायत से अध्यक्ष रूपलाल साव गोपाल प्रसाद महतो तथा दौलत साव कपिलाश देवी सरिता देवी नेहा देवी, समस्त जनप्रतिनिधी, समाजसेवी के आलावे लगभग 10 गांव के हजारों की संख्या में वन प्रेमी ग्रामीण जनता कार्यक्रम में उपस्थित थे। बता दें टाटीझरिया निवासी महादेव महतो के नेतृत्व में टाटीझरिया प्रखंड के दुधमटिया वन के तर्ज पर वन अध्य्क्ष डॉक्टर खेमलाल महतो, सचिव कोलेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष जिबलाल महतो, सहित वन अध्य्क्ष हरि मंडल, स्वयंसेवी पर्यावरण सुरक्षा समिति के तत्वाधान में कंडाबेर, बेलतु, पतरा खुर्द, बारियातु गांव के ग्रामीणों ने 28 दिसम्बर 2006 ईo में मां अष्टभुजी मंदिर के समीप वन देवी पूजा स्थल स्थापित कर शुरुआत की और वृक्षों में रक्षा बांध कर सदा के लिए जीजान से बचाने का संकल्प लिया गया था। और आज पुरा होते दिख रहा है। वन हरियाली से जगमगा उठा है।
कार्यक्रम के पूर्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार के तत्वाधान में हमारा संकल्प विकसित भारत के तहत मोदी सरकार की गारंटी को लेकर आजीविका सखी मंडल के द्वारा तथा कंडाबेर मुखिया दिनेश साव के अध्यक्षता में गोद भराई रस्म, कार्यक्रम किया गया। वही मोदी जी 2024 का कैलेंडर सभी को दिया गया।
रिपोर्ट – अशोक बंटी राज