झारखण्ड/वनांचल अलग राज्य के गठन के आंदोलनकारियों व जयप्रकाश आंदोलन के चिन्हित आंदोलनकारियो को उपायुक्त नैंसी सहाय ने सम्मानित किया। 01 फरवरी को नगर भवन में आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त ने झारखंड राज्य के 198 एवं जेपी आंदोलन के 10 आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।उपायुक्त ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी आंदोलनकारियों को धन्यवाद देते हुए इनके योगदानों को याद किया।
उन्होंने कहा कि राज्य की परिकल्पना को साकार करने में आप सबों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। कोई भी आंदोलन एक दिन में बड़ा नहीं होता इसके पीछे कई वर्षों का त्याग व बलिदान निहित होता है। हमें गर्व है की आपसबो को सम्मानित करने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम में उपायुक्त के आलावा अपर समाहर्ता संतोष सिंह, एनडीसी डेविड बलिहार, जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी निवेदिता राय व अन्य मौजूद रहे l
सदर अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में अशोक कुमार ने लिया प्रभार
सदर अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में अशोक कुमार ने लिया प्रभार। निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी विद्याभूषण कुमार ने 1 फरवरी को नए अनुमंडल पदाधिकारी सदर को अपना प्रभार सौंपा। इस दौरान झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) की ओर से नए अनुमंडल पदाधिकारी को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गोपाल कुमार पासवान,राजेश रंजन दुबे, मनीष नारायण, निशिकांत उपाध्याय एवं अशोक दास मौजूद रहे।
रिपोर्ट – अशोक बंटी राज