NTPC केरेडारी कोयला खनन परियोजना ने 01 मई 2024 को श्रमिकों के सम्मान के लिए अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस हर साल 01 मई को मनाया जाता है। इस अवसर पर परियोजना के प्रमुख प्रभारी शिव प्रसाद ने केरेडारी परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संविदा कर्मियों को सम्मानित किया।
श्रमिकों के सम्मान में आयोजित किए गए इस दिवस का मुख्य उद्देश्य उनके मेहनत और योगदान की सराहना करना तथा और उन्नत कार्य करने की प्रेरणा देना है। इस मौके पर शिव प्रसाद ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए उनके योगदान के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने श्रमिकों के संघर्षों और परिश्रम की सराहना की और विशेष रूप से उनके अदम्य उत्साह को गौरवित किया, एवं कार्य स्थल पर सुरक्षा पर प्रमुखता से ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी संविदा कर्मियों ने परियोजना के प्रमुख प्रभारी एवं सभी अधिकारियों के साथ विचार साझा किए कि किस तरह से उन्होंने अपने जीवन की कठिनाईयों का सामना किया और केरेडारी परियोजना के विकास में अपना सहयोग दिया।
श्रमिकों ने सभाकक्ष में कार्य स्थल पर सुरक्षा को बढावा देने के लिए भी सुझाव दिए। श्रमिकों ने एनटीपीसी कार्यालय की कार्यशैली एवं कार्य स्थल व्यवस्था की सराहना कि। श्रमिकों के अनुभवों एवं विचारों को समझने से कार्य स्थल में सकारात्मक बदलाव आता है।एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना द्वारा श्रमिकों के सम्मान का यह उत्सव एक महत्वपूर्ण कदम है । यह उनके उत्साह को बढ़ावा देगा और परियोजना के विकास में उनकी भूमिका को ओर भी मजबूत करेगा।
रिपोर्ट – अशोक बंटी राज