अमूल और मदर डेयरी का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा, आज से लागू हुई नई दरें……..

Uncategorized

प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम में दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी आज गुरुवार से लागू हुई। यह निर्णय किसानों से दूध खरीदने की लागत बढ़ने और ईंधन के खर्च में बढ़ोतरी के कारण किया गया है। सहकारी संस्था जीसीएमएमएफ और मदर डेयरी ने इससे पूर्व इस साल मई में दूध की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की थी। जीसीएमएमएफ ने पूरे भारत में बेचे जाने वाले ताजे पाउच दूध (विभिन्न प्रकार/पैक) के दामों में 4-5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

जीसीएमएमएफ ने बताया कि हमारे सबसे ज्यादा बिकने वाले ‘अमूल ताजा’ टोंड मिल्क के दाम में दो रुपये प्रति लीटर और ‘अमूल गोल्ड’ दूध की कीमत में चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। एनसीआर में मदर डेयरी के टोंड दूध (पैकेट बंद नहीं) की कीमत 58 से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर हो गई है। फुल क्रीम दूध (पैकेट वाला) अब 72 रुपये के बजाय 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

अमूल के अनुसार दाम में यह बदलाव उन उत्पादों पर लागू होगा, जिनकी बिक्री सबसे ज्यादा होती है। नई कीमतों के तहत अमूल ताजा टोंड मिल्क के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। वहीं, अमूल गोल्ड दूध की कीमत में चार रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।सहकारी संस्था जीसीएमएमएफ का कहना है कि दूध के उत्पादन और प्रोसेसिंग की लागत में भारी बढ़ोतरी के कारण कीमतों को बढ़ाया गया है।