आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक……

Uncategorized

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद को दोबारा पार्टी में शामिल कर लिया और राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी भी वापस दे दी। मायावती ने कहा कि अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से हटने के बाद आकाश के व्यक्तित्व और काम करने के तरीके में बदलाव दिखाई दिया।

बहुजन समाज पार्टी के अधिकांश लोगों का यही कहना है कि आकाश आनंद के अनुरोध को स्वीकार करते हुये उनकी पूर्व की दी गई जिम्मेदारियों के साथ इनको पार्टी में पुनः कार्य करने का मौका दिया जाये। जिसके लिए इनके पिता के साथ-साथ इनके छोटे भाई ईशान आनंद ने भी अपनी सहमति जताई है। वास्तव में ईशान आनंद ने तो अपनी मिशनरी भावना प्रदर्शित करते हुये यह भी कहा है कि वे बिना किसी पद के ही पार्टी में बहनजी के दिशा-निर्देशन में जो भी उनको कार्य सौंपे जायेंगे तो उसे वे अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से ज़रूर निभायेंगे।