
हजारीबाग /अशोक बंटी राज
हजारीबाग। लखैया (हुटपा) में आयोजित लखैया ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुन्ना सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला लखैया वॉरियर्स और मांडू की टीम के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51 हजार रुपए नकद एवं आकर्षक कप, जबकि उपविजेता टीम को 31 हजार रुपए नकद एवं कप देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलता है। खेल युवाओं में अनुशासन, आपसी भाईचारा और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है।

कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष बिट्टू पासवान, सचिव विक्की पासवान, कोषाध्यक्ष डब्लू रजक, संयोजक संजय यादव एवं सुशील पासवान सहित रामप्रसाद यादव, रघुनाथ रजक, भुवनेश्वर पासवान, नागेश्वर पासवान, सुरेश पासवान और बृजेश सिंह समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


