Mussoorie Savoy Hotel Camussoorie-savoy-hotel-cake-mixing-ceremony

उत्तराखंड भारत

मसूरी नाम आते ही आप सबके जहन में वहां की बर्फ से ढकी सफेद चादर और झरनों के साथ खूबसूरत वादियों की याद आ जाती होगी। लेकिन थोड़ा रुकिए क्योंकि हम इस बार बात कर रहे है यहां के 100 साल पुराने और प्रसिद्ध पांच सितारा होटल की जिसका नाम है Welcomhotel By ITC Hotels, The Savoy, Mussoorie की जहां आजकल क्रिस्मस की तैयारियां पूरे जोर शोर से शुरू हो गई है।

मसूरी के सबसे पुराने और प्रसिद्ध सैवॉय होटल में इस बार होटल ने एक भव्य केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया, जिसमें ड्राई फ्रूट्स से एक बहुत बड़ा सांता क्लॉज़ बनाया गया।

ड्राई फ्रूट्स से बना सांता क्लॉज़।


सेरेमनी की सबसे खास बात थी एक बड़े से थाल में ड्राई फ्रूट्स से बनाया गया सांता क्लॉज़। काजू, बादाम, किशमिश और अलग-अलग ड्राई फ्रूट्स से सांता की पूरी तस्वीर बनाई गई थी। इसे देखने के लिए होटल के मेहमान और स्टाफ सब वहां जमा हो गए थे।


सबने मिलकर किया मिक्स।

उसके बाद होटल के शेफ और मेहमानों ने मिलकर उसमें अलग अलग जूस और ड्राई फ्रूट्स डालकर मिक्स किया। यही परंपरा है – इसी मिक्स से क्रिसमस का केक बनेगा जो 25 दिसंबर को सबको खिलाया जाएगा।

क्यों खास है सैवॉय होटल?

सैवॉय होटल मसूरी का 100 साल से ज्यादा पुराना होटल है। यहां हर साल क्रिसमस से पहले केक मिक्सिंग सेरेमनी होती है। इस साल की सेरेमनी में सबसे ज्यादा लोग शामिल हुए।


क्या आप कभी गए हो सैवॉय होटल?


अगर आप मसूरी घूमने जा रहे हो तो सैवॉय होटल में एक बार जरूर जाओ। क्रिसमस के समय पर तो यह होटल दुल्हन की तरह सज जाता है।