
हजारीबाग/अशोक बंटी राज
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर हजारीबाग के चानो छठ तालाब एवं बहेरी छठ तालाब में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। मुन्ना सिंह के आग्रह पर कमांडो सिक्योरिटी की ओर से दोनों छठ घाटों की साफ-सफाई कराई गई, ताकि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण मिल सके।इस सराहनीय पहल के लिए मुन्ना सिंह ने कमांडो सिक्योरिटी के संचालक टुनटुन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा एवं संस्कृति का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर छठ घाटों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल छठ महापर्व तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि शहर के तालाबों एवं सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई भी आवश्यक है। स्वच्छ वातावरण बनाए रखना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।

इसके लिए सभी लोगों को आगे आकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। साफ-सफाई अभियान में राजू राम, डॉ. बलदेव, दिनेश कुमार, अनिल रजक, सुनील कुमार महतो, भोपाल कुमार, गौतम कुमार, अशोक महतो, रविंद्र कुमार, बीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार एवं अनिल राणा सहित अन्य लोगों ने सक्रिय सहयोग किया।इस पहल से छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान स्वच्छ घाट उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय प्रयास किया गया।

