
केरेडारी/अशोक बंटी राज
केरेडारी एवं बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गांवों में मां काली और मां लक्ष्मी पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल बना रहा। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के खरांटी गांव में काली पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक रोशन लाल चौधरी ने मां काली की पूजा-अर्चना कर फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वही केरेडारी प्रखंड के पेटो पंचायत में लक्ष्मी पूजा धूमधाम से मनाई गई। धनतेरस की रात आयोजित भक्ति जागरण का उद्घाटन विधायक रोशन लाल चौधरी ने पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया। जबकि मेला परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय मुखिया कौशल्या देवी ने किया। कलाकारों की भक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने देर रात तक दर्शकों का मनोरंजन किया।इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, अंचलअधिकारी, मुखिया बैजनाथ महतो, समाजसेवी सुरेश साव, सांसद प्रतिनिधि शेर सिंह, बद्रीनारायण सिंह, पंकज साह सहित कई गणमान्य लोग एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। दोनों आयोजनों को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

