
केरेडारी/अशोक बंटी राज
केरेडारी। लोक आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ के अवसर पर केरेडारी प्रखंड अंतर्गत हेवई पंचायत के पहरा गांव में समाजसेवी सह मुखिया प्रत्याशी गणेश कुमार ने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की। उन्होंने छठ घाट पर पहुंचकर छठ व्रतियों के बीच फल, दूध, नारियल सहित अन्य पूजा सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उनके सहयोगियों ने भी पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की सहायता की।

छठ महापर्व के अवसर पर रविवार की संध्या पहरा छठ घाट पर छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की। वही सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर समाजसेवी गणेश कुमार ने छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। और छठ व्रतियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने आगे कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा, पवित्रता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक एकता, स्वच्छता, अनुशासन, त्याग और आपसी सहयोग का अनुपम संदेश देता है। छठ व्रतियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने सेवा कार्य में लगे सभी सहयोगियों के समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि समाज में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना से ही सकारात्मक बदलाव संभव है।

इस सेवा कार्य में उपमुखिया प्रतिनिधि मनोज साव, पप्पू कुमार, रिंकू कुमार, जगदेव कुमार, अजय कुमार, रविन्द्र कुमार, संतोष यादव, आदित्य कुमार, संजय यादव, मनोज कुमार, तारकेश्वर कुमार, लुकेश कुमार, पिंटू कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

