
केरेडारी/अशोक बंटी राज
केरेडारी: केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चट्टी बरियातू पंचायत के पगार गांव स्थित बिरहोर टोला निवासी विशुन बिरहोर 40 वर्ष की मौत सोमवार को संदिग्ध परस्थिति में हो गई थी! सरकार द्वारा संरक्षित आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय के विशुन बिरहोर के आकस्मिक निधन होने से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म था। विशुन बिरहोर के आकस्मिक मौत पर हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती का भी बयान आया था जिसमें उन्होंने आकस्मिक मौत के कारणों का खुलासा को लेकर विशुन बिरहोर के शव को पोस्टमार्टम कराने की बात कही थी। जिसपर केरेडारी सीओ बिपिन चंद्र विश्वास ने मंगलवार को पगार गांव स्थित बिरहोर टोला पहुंचकर घटना का जायजा ले रहे थे इस दौरान मृतक विशुन बिरहोर के परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने रीति रिवाजों के साथ दफना दिया। जिससे चर्चाओं पर विराम लग गया! वहीं सीओ बिपिन चंद्र विश्वास ने मृतक के परिजनों से वास्तु स्थिति का जायजा ले कर सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं को दिलाने भरोसा परिजनों को दिया है। जिसके लिए व्यापक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Pulse 24 News

