केरेडारी क्षेत्र के कंडाबेर बजार टांड़ लक्ष्मी मंदिर परिसर में चार दिवसीय लक्ष्मी पूजा सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। वही लेखा जोखा में कहीं किसी तरह की कोई बाधा नहीं हुवा। और नही शोभा यात्रा में अप्रिय घटना घटी, पूरा शांति पूर्ण शांत वातावरण के साथ संपन्न किया गया।

वही महालक्ष्मी पूजा समिति के अध्यक्ष माननीय मुखिया दिनेश साव, बालचर संघ के सक्रिय अध्यक्ष सह पूजा समिति सचिव प्रोफेसर बद्रीनारायण प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सह कोषाध्यक्ष चंद्रिका रजक, प्रशासनिक मंत्री रामचन्द्र साव, महेश साव, संयोजक रितलाल साव, उपकोषाध्यक्ष प्रकाश साव, मीडिया प्रभारी अशोक बंटी राज, उप संयोजक सुरेश राम उपाध्यक्ष नरेश साव, सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री सुबोध कुमार, संयुक्त सचिव हीरा मंडल, संगठन मंत्री हरि मंडल, उप संगठन मंत्री तपेश्वर राम, उप सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री बीरबल कुमार, बिहारी कुमार, सक्रीय सदस्य सिताराम साहु, पदुम साव, चोलेश्वर साव, राजेश साव, राकेश मंडल, कामेश्वर कुमार, मुख्य पूजारी लोकनाथ पाठक कार्यकारिणी सदस्यगण सहित खुटेदार भाई एवं ग्रामीण जनता की भागीदारी से इस ऐतिहासिक पर्व को सुचारू व सफलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर पुजा समिति आभार प्रगट करती है।

बता दें इस वर्ष महिलाओं बडी संख्या में सिंदूर खेल कर भव्य शोभायात्रा में शामिल रहीं। और बैंड पार्टी के साथ शोभा यात्रा में गांव के तमाम बुद्धिजीवी साथी एक दूसरे को गुलाल लगाकर दीपावली एवं छठ की बधाई देते नजर आए और लोगों ने गांव भ्रमण करते रहें। पूजा समिति के तमाम पदाधिकारीयो का इस सराहनीय कार्य में भरपूर सहयोग रहा।

रिपोर्ट – अशोक बंटी राज

By Shivani

error: Content is protected !!