26 नवंबर,भारत के संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में रविवार को संविधान की प्रस्तावना पठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर सर्वप्रथम संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अम्बेडकर को याद किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सहायक समाहर्ता सुलोचना मीणा के द्वारा संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्य को समाहरणालय के सभी अधिकारियों व कर्मियों द्वारा सामूहिक रूप से पढ़ा गया। उन्होंने संविधान के तहत प्रदत अधिकारो,कर्तव्यों के संबंध में जानकारी को दोहराया और कहा कि समता मूलक समाज के निर्माण को मूल परिप्रेक्ष्य में रखकर बनाए गए संविधान को हर स्तर पर जानना जरूरी है। इस दौरान समाहरणालय के सभी अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।
केरेडारी प्रखंड सह अंचल में सविधान दिवस पर शपथ लिए।
केरेडारी प्रखंड सह अंचल के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड कर्मी ने सविधान दिवस पर रविवार को शपथ लिऐ। बता दें संविधान दिवस का मकसद देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। हालांकि, भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था जिसका जश्न हम लोग हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। संविधान दिवस पूरे देश में 26 नवंबर को मनाया जाता है यह दिन देशवासियों के लिए बेहद खास हैं। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार अंचल धिकारी राम रतन वर्णवाल क्षेत्र वासियों को संविधान दिवस पर शुभकामनाएं दिया। मौके पर बीडीओ अमित कुमार, सी ओ राम रतन वर्णवाल, प्रमुख सुनीता देवी, प्रखंड के बडा बाबू उमेश कुमार, पंचायत सचिव हाकिम मियां, सहित प्रखंड सह अंचल कर्मी मौजूद थे।
केरेडारी के कंडाबेर पंचायत सचिवालय में मनाया गया संविधान दिवस।
केरेडारी के कंडाबेर पंचायत सचिवालय में भी संविधान दिवस व राष्ट्रीय कानून दिवस के अवसर पर मुखिया दिनेश साव के नेतृत्व में पंचायत वासियों तथा सभी वार्ड सदस्यो, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी समाजसेवी के साथ शपथ लिया गया।
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल कार्यालय में संविधान दिवस व राष्ट्रीय कानून दिवस के अवसर पर पढ़ी गई प्रस्तावना।
हजारीबाग संविधान दिवस के अवसर पर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में आयुक्त के सचिव बासुदेव प्रसाद, सभी अधिकारी और कर्मचारीगण के द्वारा कार्यालय में एकत्रित होकर प्रस्तावना पढ़ी गई एवं मौलिक कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से वहन करने का प्रण लिया गया। सचिव श्री प्रसाद ने इस दिन की महत्ता को बताते हुए कहा कि यह दिन नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि इस संविधान दिवस पर हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने मौलिक कर्तव्यों और राष्ट्र के कानून का पालन करने की शपथ लेनी चाहिए। जिससे संविधान निर्माताओं के सपनों के राष्ट्र का निर्माण होगा। आयुक्त के सचिव बासुदेव प्रसाद ने कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारीगण साथ ही इस प्रमंडल के सभी नागरिकों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी।
रिपोर्ट – अशोक बंटी राज