केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के चर्चित विद्यालय में कोई है तो उच्च विद्यालय गर्री कलां हैं। जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय परिवार की ओर से छात्रों को भ्रमण कराने में भी पीछे नहीं हटते हैं। वही हर वर्ष के भाती इस वर्ष भी दिनांक 03 दिसंबर 2023 दिन रविवार को राजधानी रांची के लिए उच्च विद्यालय गर्री कलां से तीन बस सुमन रथ को प्रधानाध्यापक रामजीवन महतो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बसो में छात्र-छात्राओं के अलावे विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक गण भ्रमण में शामिल रहें। बता दें कि झारखंड के कई जगह हैं।
जो काफी अच्छा पर्यटन है। वही छात्रों को पर्यटन स्थल का भ्रमण कराने को लेकर शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामजीवन महतो की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी वर्ग के छात्र – छात्राओं ने भाग लिया। वही बच्चों को शिक्षा से जुड़े पर्यटन स्थल पतरातू थर्मल पावर, पतरातु घाटी, चिड़ियाघर एवं जोन्हा वाटर फॉल में भ्रमण कर लाभान्वित हुए।
अंत में साइंस सिटी रांची का भी भ्रमण कर सभी बच्चों एवं सभी विद्यालय परिवार काफी उत्सव के साथ मनोरंजन किया। इस आयोजन का संचालन लक्ष्मण कुमार राणा के द्वारा किया गया और सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग काफी सक्रिय रहा। विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकगण कर्मचारी प्रधानाध्यापक राम जीवन महतो ,मोहम्मद निजामुद्दीन ,मनोज कुमार ,सुनीता कुमारी ,प्रमोद कुमार पांडेय ,उपेंद्र कुमार पटेल, कंचन कुमारी,प्रियंका कुमारी मिश्रा ,लक्ष्मण कुमार राणा, अर्जुन प्रसाद कुशवाहा , प्रमोद कुमार , धनेश्वर कुमार,सुरेंद्र कुमार सहित विद्यालय के छात्र-छात्रा शामिल थें।
रिपोर्ट – अशोक बंटी राज