75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर चतरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन, परेड, झांकी समेत हुए अन्य कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच मानीनय मंत्री, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार सत्यानन्द भोक्ता ने किया झंडोत्तोलन।

19,20 एवं 21 फरवरी को भद्रकाली महोत्सव का होगा भव्य आयोजन-माननीय मंत्री

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई। बतौर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार सत्यानन्द भोक्ता ने स्टेडियम पहुंच कार्यक्रम में भाग लिया। उपायुक्त अबु इमरान एवं पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने माननीय मंत्री का स्वागत किया। जिसके पश्चात परेड निरीक्षण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जीप पर सवार होकर माननीय मंत्री , उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया जिसके पश्चात माननीय मंत्री द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

मंत्री समेत स्टेडियम में उपस्थित पदाधिकारियों, स्कूली बच्चों एवं आमजनों द्वारा राष्ट्रगान किया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। जिसके पश्चात एक के बाद एक प्लाटून द्वारा परेड एवं विभिन्न विभागों द्वारा झांकी निकाली गई। इनमें मुख्यतः स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, झारखण्ड शिक्षा परियोजना, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, नगर पर्षद, जिला समाज कल्याण, जिला आपूर्ति, जिला कल्याण एवं जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, चतरा द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं समेत कई अन्य थिम पर आधारित झांकी की प्रस्तुति की गई।

चतरा से अखिलेश ‘सरल’ की रिपोर्ट

माननीय मंत्री ने मंच से संबोधित करते हुए सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दिया। उन्होंने अपने भाषण में गणतंत्र दिवस की विशेषता बताते हुए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। साथ हीं शहीद के परिजनों, समेत अन्य का भी अभिवादन किया।

उन्होंने अपने भाषण में आगे कहा कि आज हम सब देशवासी 75वें गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागु किया गया था। जिसमें भारत को गणतांत्रिक व्यवस्था वाला देश बनाने की राह तैयार की गई थी। इस वजह से हर वर्ष 26 जनवरी को भारत के गणतांत्रिक राष्ट्र बनाने के उपलक्ष्य में इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

गणतंत्र का अर्थ ही जनता के द्वारा जनता के लिए शासन। हम सभी देश वासियों को भारत का नागरिक होने पर गर्व है। यह देश के राष्ट्रीय पर्व में से एक है। आजादी में बहुत सारे वीर महा पुरूषों जैसे भगत सिंह, सरदार बल्लभ भाई पटेल, सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्र शेखर आजाद, लाल बहादूर शास्त्री, और महात्मा गाँधी आदि जैसे महान पुरूषो के बलिदान का परिणाम है। भारत के संविधान को बनाने में बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेदकर का बड़ा स्थान है। गणतंत्र दिवस हम सभी भारतीयों के अंदर हर्ष उल्लास और नवीन चेतना का संचार करता है। सभी सरकारी संस्थानों में यह पर्व मनाया जाता है। हलाँकि आज भी हमारे सामने कई महत्वपूर्ण चुनौतियाँ है। जिनमें भ्रष्टाचार, उग्रवाद, बेरोजगारी की समस्या प्रमुख है। हमें विश्वास है कि हम इन समस्याओं का भी निदान कर लेंगे तथा इन पर विजय हासिल करते हुए हम निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेंगे। 15 नवम्बर 2000 से ही झारखण्ड स्थापना के बाद एक अलग रूप में इस राज्य ने भी राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। जंगल-झाड़, पहाड, नदी, नाला की बहुलता के कारण ही इसका नाम झारखण्ड पड़ा है।

हम सभी यहाँ इस तिरंगे झण्डे के नीचे भारतीय गणतंत्र दिवस का महोत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह केवल एक पर्व नहीं बल्कि हर भारतवासी के लिए गर्व और सम्मान की बात है। आज का समय हम सभी चतरा तथा झारखण्ड वासियों के लिए विशेषरूप से महत्वपूर्ण है। जैसे कि आपलोगों को मालूम है कि अभी कुछ दिन पूर्व ही आपकी सरकार ने सफलता पूर्वक अपने कार्यकाल का 4 वर्ष पूरा किया है। इन 4 वर्षों में राज्य सरकार माननीय मुख्यमंत्री, श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य में विकास को एक नई गति दी है एवं कई नयी योजनाओं को प्रारंभ की गयी है।

ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना :- वर्तमान में कुल 07 पथों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसकी प्राक्कलित राशि आठ सौ सतरह करोड़ तीरासी लाख है। कुल 07 पथों के विरुद्ध 05 पथों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।

मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना :- इस योजनान्तर्गत कुल 09 योजनाएँ स्वीकृत है। जिसकी कुल प्राक्कलित राशि सैतालीस करोड़ पन्द्रह लाख है। सभी पर कार्य प्रगति पर है।प्रखण्ड सह अचंल कार्यालय भवन, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह- अंचलाधिकारी, सुपरवाईजर, तृतीय, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी आवास निर्माण एवं परिसर विकास की कुल 04 प्रखण्डों लावालौंग, सिमरिया, चतरा एवं पत्थलगड्डा में निर्माण की लागत उन्नीस करोड़ बिरासी लाख से कराई जा रही है। आवासीय भवन तथा प्रखण्ड परिसर का रंगरोगन एवं मरम्मति कार्य कुल- 06 प्रखण्डों में कराया जा रहा है।

विशेष केन्द्रीय सहायता मद :- इस योजना अंतर्गत कुल 21 योजनाएँ स्वीकृत है। जिसकी प्राक्कलित राशि ग्यारह करोड़ उनासी लाख है। 20 योजनाएं पूर्ण है तथा 01 का कार्य प्रगति पर है। जिला कल्याण मद :- इस मद अंतर्गत कुल 03 (तीन) योजनाएँ स्वीकृत है जिसकी कुल प्राक्कलित राशि सनतावन करोड़ चौवन लाख है।

जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद इस मद अंतर्गत कुल 195 योजनाएँ स्वीकृत है जिसकी कुल प्राक्कलित राशि इक्यावन करोड नब्बे लाख है। कुल 194 योजनाओं के विरूद्ध 133 योजनाएँ पूर्ण हो गई है।

मनरेगा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के अन्तर्गत वर्तमान वितीय वर्ष 2023-24 में माह जनवरी 2023 तक के श्रम बजट बयालीस करोड़ चौवालिस लाख के विरूद्ध चौवन करोड़ तीन हजार मानव दिवस सृजन किया गया है। जो लक्ष्य का 127 प्रतिशत है एवं वितीय प्रगति 88 प्रतिशत प्राप्त कर ली गई है। महिलाओं की भागीदारी 51 प्रतिशत है एवं एस.टी. 5 प्रतिशत एवं एस.सी. की भागीदारी 26 प्रतिशत है।

बिरसा हरित ग्राम योजना अन्तर्गत पन्द्रह सौ एकड़ भूमि में वृक्षारोपण कार्य कराया जा चुका है। वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना अन्तर्गत 373 खेल मैदान का कियान्वयन कराते हुए 187 खेल मैदान योजना को पूर्ण कर लिया गया है। बिरसा सिंचाई कूप योजना अन्तर्गत तीन हजार सात सौ पांच कूप योजनाएँ दी गई है।प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक चतरा जिला का कुल लक्ष्य बिरासी हजार नौ सौ अठासी आवास के विरुद्ध शत्-प्रतिशत स्वीकृति करते हुए इक्कासी हजार ग्यारह आवास पूर्ण करा लिया गया है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना अन्तर्गत एक हजार चार सौ छिहतर आवासों का कार्य पूर्ण करा लिया गया है।अबुआ आवास योजना झारखण्ड राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब आवास विहिन / कच्चे घर वाले योग्य आवेदकों को पक्का घर उपलब्ध कराने हेतु राज्य सम्पोषित योजना के रूप में अबुआ आवास योजना प्रारंभ की गई है। जो की राज्य सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है अबुआ आवास योजना अन्तर्गत चतरा जिला में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल सात हजार आठ सौ बीस लक्ष्य निर्धारित है, वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल तेरह हजार छः सौ नब्बे लक्ष्य निर्धारित है एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल नौ हजार सात सौ अठत्तर लक्ष्य निर्धारित है।सभी योग्य आवेदकों का प्राथमिकता सूची तैयार करते हुए प्रत्येक वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के अनुरूप आवास का लाभ दिया जाएगा। चतरा जिला में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अन्तर्गत प्राप्त सभी आवेदनों को अबुआ आवास के पोर्टल में कुल एक लाख उनतीस हजार आठ सौ सताईस आवेदकों का आवेदन आनलाईन इन्ट्री की गई। प्रखण्ड स्तरीय कमिटी के द्वारा जॉचोपरांत कुल बानवे हजार आठ सौ छत्तीस आवेदक योग्य पाए गए । प्रखण्ड / पंचायत कार्यालय में योग्य एवं अयोग्य आवेदकों का सूची सूचना पट्ट में लगाते हुए पंचायत स्तर में दावा आपत्ति हेतु विशेष ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया। आवेदकों के द्वारा दिए गए दावा आपत्ति आवेदन को प्रखण्ड एवं अनुमण्डल स्तरीय कमिटी से जॉचोपरांत, जिला स्तरीय कमिटी में सभी दावा आपत्ति का निराकरण करते हुए नियमानुसार अंतिम प्राथमिकता सूची प्रकाशित की जाएगी। अबुआ आवास योजना अन्तर्गत स्वीकृति प्राप्त लाभुकों को आवास निर्माण के लिए दो लाख प्रति इकाई के दर से लाभुकों को नियमानुसार चार किस्तों में राशि का भुगतान किया जायेगा। जिला खनिज फैंडेशन ट्रस्ट शिक्षा के क्षेत्र में जिला स्तर पर छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग दिलाये जा रहे जैसे- सिविल सर्विस, नीट, जेईई कम्पयूटर शिक्षा दी जा रही है।सिमरिया अनुमण्डल मुख्यालय में भी सिविल सर्विस की तैयारी के लिए एक बैच प्रारंभ की गई है। जिसमे 120 छात्र छात्राओं का नामांकन किया गया है। जिले के सभी प्रखण्ड मुख्यालय में छात्र छात्राओं को कम्प्युटर की शिक्षा प्रदान करने की योजना को प्रारंभ की गई है। सभी आवासीय विद्यालयों में बंक बेड, ग्रीन बोर्ड, व्हाईट बोर्ड, बुक सेल्फ, मल्टीडोर आलमीरा आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिससे इन विद्यालयों में बेहतर आधारभूत संरचना का निर्माण किया गया है। सभी कस्तुरबा गाँधी आवासीय विद्यालय एवं झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालयों में खेल मैदान के निर्माण की योजना स्वीकृत दी गई है जिससे छात्राओं में खेल के प्रति रुझान बढ़ाकर उनका सशक्तिकरण करने में मदद मिलेगी। जिले के 10+2 विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए भवन निर्माण की योजना प्राशसनिक स्वीकृति कर क्रियान्वयन कराई जा रही है। अधिकांश का निर्माण कार्य अन्तिम चरण में है। इसके अलावा प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय निर्माण की कार्य योजना पर भी कार्य चल रहा है। विद्यालय भवन +2 एवं उच्च विद्यालय कुल 24 कार्यान्वित कराई जा रही हैं।

कौशल विकास आई०टी०आई०, किशुनपुर, चतरा एवं आई०टी०आई०, सिमरिया के लिए विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण हेतु आधारभूत संरचना (मशीन, उपकरण, आदि) के विकास के लिए योजना प्राशसनिक स्वीकृति दी गई है।जिला मुख्यालय स्थित डी०आर०डी०ए० के बगल में प्रशिक्षण-सह-कौशल विकास भवन का मरम्मति कराया गया है। जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण से संबंधित कार्यक्रम/कार्यशाला का आयोजन कर जिले में कौशल विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने इसके अलावे जिले के कई विकास व जन कल्याणकरी योजाओं के बारे में बताया। साथ ही कहा 19,20 एवं 21 फरवरी को भद्रकाली महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष, जिला प्रशासन के सभी वरीय अधिकारी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, इलेक्ट्रिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु, सभी कर्मी, स्कूली बच्चे, आम नागरिक समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

रिपोर्ट – अखिलेश पांडे

By Shivani

error: Content is protected !!

Trong thế giới bóng đá đầy sôi động và hấp dẫn, việc tìm kiếm một nguồn thông tin đáng tin cậy và cập nhật không phải lúc nào cũng dễ dàng. Tuy nhiên, có một trang web đã nhanh chóng trở thành điểm đến yêu thích của các fan hâm mộ trên khắp thế giới: xoilac 7 net. Đây không chỉ là một trang web thông thường; đó là một cộng đồng mạnh mẽ dành cho những người yêu thích bóng đá, nơi cung cấp tin tức, phân tích, và bình luận chất lượng cao về các trận đấu và giải đấu hàng đầu. Tại xoilac 7 net, bạn không chỉ tìm thấy thông tin về các trận đấu sôi nổi từ các giải đấu hàng đầu như Premier League, La Liga, Serie A, Bundesliga và nhiều hơn nữa, mà còn có cơ hội đắm chìm trong những câu chuyện hậu trường, phỏng vấn cầu thủ và những bức ảnh độc quyền mà bạn không thể tìm thấy ở bất cứ đâu khác. Đội ngũ biên tập viên và phóng viên của xoilac 7 net luôn đảm bảo rằng mọi thông tin được cung cấp là chính xác, kịp thời và đáng tin cậy. Cho dù bạn là một fan hâm mộ trung thành của một đội bóng cụ thể, hay đơn giản là yêu thích môn thể thao vua, xoilac 7 net là nguồn tài nguyên không thể thiếu. Đừng bỏ lỡ cơ hội kết nối với cộng đồng người hâm mộ bóng đá lớn mạnh và đam mê từ khắp nơi trên thế giới. Ghé thăm xoilac 7 net hôm nay để trải nghiệm tất cả những gì mà trang web này có thể mang lại cho bạn – từ những trận đấu kinh điển đến những phân tích sâu sắc, tất cả đều chỉ trong tầm tay của bạn.

Khi niềm đam mê bóng đá trỗi dậy, không gì tuyệt vời hơn là được thưởng thức những trận đấu sôi động ngay tại nhà. Xoi Lac Net là điểm đến lý tưởng cho những ai yêu thích theo dõi bóng đá trực tiếp. Từ những trận đấu nảy lửa của Premier League, sự kịch tính của La Liga, đến những cuộc đối đầu hấp dẫn tại Champions League, Xoi Lac Bóng Đá luôn sẵn sàng đem đến cho bạn những trải nghiệm xem bóng đá trực tuyến chất lượng nhất. Hãy cùng Xoi Lac Bóng Đá chứng kiến từng khoảnh khắc tuyệt vời trên sân cỏ và cảm nhận đam mê bất tận với trái bóng tròn.