धनंजय कुमार पांडेय, पल्स 24 न्यूज
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान सांसद विजय कुमार दूबे पर भरोसा जताते हुए कुशीनगर से दोबारा उम्मीदवार घोषित किया है।
🛑कौन हैं विजय कुमार दुबे
वह 2001 में योगी आदित्यनाथ की हिंदू युवा वाहिनी में शामिल हो गए और कुशीनगर के जिला समन्वयक बनाए गए और कठोर मेहनत कर संगठन को मजबूत किया। 2007 में सपा सरकार ने योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर में गिरफ्तार कर लिया और इसके लिए कई हड़तालें हुईं। विजय कुमार दुबे को एनएसए, 307 और कई अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया। उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए 2009 में भाजपा ने उन्हें कुशीनगर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया, वे हार गये। उन्होंने 2010 में वह बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया और 2012 में खड्डा विधानसभा से विधायक बने। साल 2016 में से बीजेपी में घर वापसी हुई और 2019 में पार्टी ने उनको सांसद प्रत्याशी घोषित किया।
🔵 क्या बोले भाजपा जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि जनहित और कुशीनगर लोकसभा के विकास के लिए सड़क से लेकर सदन तक सक्रिय रहने वाले नेता विजय कुमार दूबे को पुनः प्रत्याशी घोषित होने से कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है और हमें पूरा विश्वास है कि चुनाव में एक बार फिर रिकॉर्ड मतों से कमल खिलेगा और नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांसद विजय कुमार दूबे को पुनः लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र, जयप्रकाश शाही, लल्लन मिश्र, जगदम्बा सिंह, अखिलेश मिश्र, भाजपा जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, सन्तोष दत्त राय, राणा प्रताप राव , जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, विजय शुक्ल, दिवाकर मणि त्रिपाठी,मनोज जायसवाल, रमेश सिंह, एडवोकेट सीता सिंह, विनोद भारती,जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, बलिराम यादव, अतुल श्रीवास्तव, रामगोपाल गुप्ता, बाबूनन्दन सिंह, रामसागर कुशवाहा,डा सीमा गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष पप्पू नाथानी,जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,सह जिला मीडिया प्रभारी अमित राय,आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य,सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने विजय दूबे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।