चौपारण हजारीबाग नये थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के पुलिसिया करवाई से प्रखंडवासियों को राहत मिली है। विदित हो कि बैंक ऑफ इंडिया शाखा चौपारण से एक महिला ₹49 हजार का निकासी कर अपने घर जा रही थी। जिसे अज्ञात कार सवार व्यक्तियों के द्वारा दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये। इस घटना से चौपारण बाजार में दहशत का माहौल बन गया।
जिसकी सूचना थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को दी गयी। इस सूचना को वरीय पदाधिकारियों से अवगत कराते हुए थाना प्रभारी दीपक सिंह ने सशस्र बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम विगहा के समीप एक कार वाहन संख्या बीआर 29 एएफ 8125 को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया तथा पकड़ाये वाहन का विधिवत तलाशी लेने पर लूट कर भाग रहे ₹49000 को बरामद कर लिया गया। साथ ही दोनों लुटेरों के पास से एक स्मार्ट मोबाईल एवं एक किपेड मोबाईल बरामद किया गया।
इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए चौपारण थाना काण्ड संख्या 68/24 धारा 392 भादवि दर्ज कर लूट कांड में संलिप्त राजन साहनी पिता मदन साहनी ग्राम उज्जैना लोहियार, थाना हरसिद्दी, जिला मोतिहारी बिहार एवं हरेन्द्र कुमार पिता फुलेना साह ग्राम समरदाह, थाना बसंतपुर, जिला सिवान बिहार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
त्वरित करवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी सिंह के अलावे टीम में सअनि रामु महतो एवं चौपारण थाना सशस्र बल शामिल थे।
रिपोर्ट – अखिलेश पांडेय