Voyager 1 ने पृथ्वी से एक प्रकाश-दिवस दूरी तय की, मानव निर्मित पहली वस्तु जो धरती से इतनी दूर पहुंची

लेटेस्ट न्यूज़ विज्ञान और तकनीक विश्व

अमेरिकी अंतरिक्ष यान Voyager 1 ने आज यानी 18 नवंबर 2026 को पृथ्वी से एक प्रकाश-दिन (one light-day) की ऐतिहासिक दूरी (लगभग 2.5.9 से 26 अरब किलोमीटर) की ऐतिहासिक दूरी तय करके नई उपलब्धि हासिल की है । भारतीय समयानुसार दोपहर क़रीब 3.46 बजे यह मानव निर्मित पहली वस्तु बनी, जो धरती से इतनी दूर पहुँची है ।

वॉयजर 1 (Voyager 1) को 5 सितंबर 1977 को लॉन्च किया गया था । इसका उद्देश्य बृहस्पति और शनि जैसे ग्रहों के अध्ययन करना था । अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में NASA का Voyager 1 एक ऐसा नाम है, जिसने मानव की वैज्ञानिक क्षमता और खोज की सीमाओं को नई दिशा दी है।

49 सालों का लंबा सफ़र – Voyager 1 की यात्रा को समझने के लिए इन दिनों एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक अवधारणा चर्चा में है—One Light-Day यानी एक प्रकाश-दिवस। यह दूरी इतनी विशाल है कि इसे सामान्य किलोमीटर में समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन स्कूल में पढ़े गए भौतिक विज्ञान के एक आसान फॉर्मूले से इसे आसानी से समझा जा सकता है।

सबसे पहले समझते हैं कि प्रकाश-दिवस आखिर होता क्या है?

प्रकाश-दिवस समय नहीं, बल्कि दूरी मापने की एक इकाई है। प्रकाश एक सेकंड में लगभग 3 लाख किलोमीटर की दूरी तय करता है। अब कल्पना कीजिए कि प्रकाश लगातार 24 घंटे तक चलता रहे, तो वह कितनी दूरी तय करेगा? इसी दूरी को एक प्रकाश-दिवस कहा जाता है।

स्कूल के फॉर्मूले से निकालते हैं एक प्रकाश-दिवस की दूरी, आपको याद होगा कि स्कूल में फिजिक्स में हमने गति, समय और दूरी का एक आसान फॉर्मूला पढ़ा था:

दूरी = चाल × समय

या अंग्रेजी में

Distance = Speed × Time

अब इस फॉर्मूले की मदद से एक प्रकाश-दिवस की दूरी निकालते हैं।

पहला चरण: प्रकाश की गति

प्रकाश की गति लगभग:

3 × 10⁸ मीटर प्रति सेकंड

यानी 3,00,000 किलोमीटर प्रति सेकंड है।

दूसरा चरण: एक दिन में कुल सेकंड

हम जानते हैं:

  • 1 घंटा = 60 मिनट
  • 1 मिनट = 60 सेकंड
  • 1 दिन = 24 घंटे

इसलिए, समय = 24 × 60 × 60

समय = 86,400 सेकंड

तीसरा चरण: दूरी की गणना

अब दूरी के फॉर्मूले में दोनों मान रख देते हैं:

दूरी = चाल × समय

= 3,00,000 × 86,400

= 25,920,000,000 किलोमीटर

अंतिम परिणाम

1 Light-Day = 25.92 अरब किलोमीटर!

यानी प्रकाश एक दिन में लगभग 25920 अरब किलोमीटर की दूरी तय करता है। Voyager 1 को संदेश पहुंचने में लगेंगे 24 घंटे! अब इस दूरी को NASA के Voyager 1 मिशन से जोड़कर समझते हैं।

Voyager 1 जब पृथ्वी से एक प्रकाश-दिवस की दूरी पर पहुंचेगा, तो पृथ्वी से भेजे गए रेडियो सिग्नल को वहां तक पहुंचने में लगभग 24 घंटे लगेंगे। इसी तरह, Voyager 1 से भेजा गया जवाब वापस पृथ्वी तक पहुंचने में भी लगभग 24 घंटे लेगा। यानी पृथ्वी से एक संदेश भेजने और उसका जवाब प्राप्त करने में लगभग 48 घंटे यानी दो दिन लग सकते हैं। यह इसलिए है क्योंकि रेडियो सिग्नल भी प्रकाश की गति से यात्रा करते हैं।

Voyager 1 की ऐतिहासिक यात्रा

49 साल लंबा सफर-

इसे NASA ने 5 सितंबर 1977 को लॉन्च किया था। करीब 61,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ते हुए यह हमारे सौरमंडल की सीमा (हेलिओस्फीयर) को पार कर इंटरस्टेलर स्पेस (तारों के बीच के अंतरिक्ष) में यात्रा कर रहा है।शुरुआत में इसका उद्देश्य बृहस्पति (Jupiter) और शनि (Saturn) ग्रहों का अध्ययन करना था।वर्ष 2012 में Voyager 1 ने सूर्य के प्रभाव क्षेत्र की बाहरी सीमा यानी हेलियोपॉज (Heliopause) को पार कर अंतरतारकीय अंतरिक्ष (Interstellar Space) में प्रवेश किया। यह ऐसा करने वाला पहला मानव निर्मित अंतरिक्ष यान बना।लगभग 49 वर्षों की यात्रा के बाद 18 नवंबर 2026 को Voyager 1 पृथ्वी से एक प्रकाश-दिवस की दूरी यानी लगभग 25.9 अरब किलोमीटर का ऐतिहासिक पड़ाव हासिल किया। शनि ग्रह (Saturn) पर, Voyager 1 ने पाँच नए चंद्रमाओं और ‘G-रिंग’ नामक एक नए छल्ले की खोज की।

Voyager 1 अपने साथ क्या लेकर गया है?

इस अंतरिक्ष यान के साथ एक विशेष गोल्डन रिकॉर्ड (Golden Record) भी भेजा गया है। इसमें पृथ्वी के संगीत, अलग-अलग भाषाओं में अभिवादन, प्राकृतिक ध्वनियों और मानव सभ्यता से जुड़ी तस्वीरों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य भविष्य में किसी दूसरी सभ्यता को पृथ्वी और मानव जीवन के बारे में जानकारी देना है।

आगे का सफर और मानवता के लिए संदेश

Voyager 1 ने अंतरतारकीय अंतरिक्ष से वैज्ञानिक आंकड़े पृथ्वी पर भेजे । इसकी यात्रा हमें बताती है कि मानव की जिज्ञासा और विज्ञान की खोज की कोई सीमा नहीं है। वर्ष 1977 में पृथ्वी से निकला एक छोटा-सा अंतरिक्ष यान आज लगभग 25920 अरब किलोमीटर दूर पहुँचा। यह केवल NASA की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी मानवता के वैज्ञानिक इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय है।