
केरेडारी प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय गर्रीकलां में संविधान दिवस के अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामजीवन महतो ने की, जबकि संचालन सहायक शिक्षक मोहम्मद निजामुद्दीन ने किया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया तथा संविधान से संबंधित क्विज प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच छात्र-छात्राओं निक्की कुमारी, अनिशा कुमारी, खुशी कुमारी, अनमोल कुमार एवं सत्यम कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रामजीवन महतो ने संविधान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को संविधान के मूल्यों और आदर्शों का सम्मान करना चाहिए।कार्यक्रम में शिक्षक प्रमोद कुमार पांडेय, सुनीता कुमारी, लक्ष्मण कुमार राणा, कंचन कुमारी, मनोज कुमार, अर्जुन कुमार कुशवाहा, नंद किशोर वर्मा, सहदेव सिंह, मिथिलेश कुमार, प्रमोद कुमार, धनेश्वर कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

