पकरी बरवाडीह परियोजना में खदानों के सुरक्षित वाहन संचालन पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू, 10 से अधिक तकनीकी प्रस्तुतियों से बढ़ेगी सुरक्षा जागरूकता

झारखंड राज्य लेटेस्ट न्यूज़

बड़कागांव (हजारीबाग)। पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में 25 नवंबर 2026 को ओपनकास्ट खदानों में डंपर, टिप्पर एवं ट्रकों के सुरक्षित संचालन, सुरक्षा सुविधाओं के उपयोग तथा सुरक्षित रखरखाव की कार्यप्रणालियों पर दो दिवसीय कार्यशाला-सह-जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।उद्घाटन सत्र में DMS (मैकेनिकल), DGMS नरेश गोविंद फुले सहित DGMS के वरिष्ठ अधिकारी, हजारीबाग क्षेत्र की विभिन्न कोयला खनन परियोजनाओं के प्रमुख, MDO एवं प्रमुख OEM कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यशाला के दौरान 10 से अधिक तकनीकी प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं।

इसका मुख्य उद्देश्य खनन वाहनों के सुरक्षित संचालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना, परिचालन प्रक्रियाओं में सुधार करना और वाहनों के सुरक्षित रखरखाव की बेहतर कार्यप्रणालियों को बढ़ावा देना है। इस पहल से खदानों में सड़क सुरक्षा, कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण और दुर्घटनाओं की रोकथाम को मजबूती मिलने की उम्मीद है।