तीन दिन की बैंक हड़ताल स्थगित, निकाय और यूनियनों के बीच बातचीत के बाद लिया गया फैसला…….

Uncategorized

बैंकों की तीन दिनों की प्रस्तावित हड़ताल टल गई है। भारतीय बैंक संघ (आइबीए) और यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच बैठक के बाद सोमवार से प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल स्थगित करने पर सहमति बनी।

सोमवार से बुधवार तक बैंक यूनियनों ने राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की घोषणा की थी। हड़ताल के चलते सभी सरकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक बंद रहते। इस दौरान चेक क्लियरेंस, कैश निकालने और जमा करने समेत बैंकिंग सेवाएं बाधित रह सकती थीं। डिजिटल बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन सेवाएं भी बंद रहने की संभावनाएं थीं।बैंक की हड़ताल के चलते इस हफ्ते लाखों बैंक ग्राहकों को लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाओं में भारी रुकावट का सामना करना पड़ता।हालांकि, अब हड़ताल टलने से देश भर की बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुलेंगी और चेक क्लीयरेंस और कैश ट्रांजेक्शन जैसी तमाम सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली है।