फर्जी सिम कार्ड इस्तेमाल करने पर 3 साल तक की जेल और ₹50 लाख तक का जुर्माना…….

Uncategorized

मोबाइल फोन यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल SIM कार्ड को लेकर टेलिकॉम विभाग (DoT) ने देशभर के सभी यूजर्स को चेतावनी जारी की है।विभाग का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति गलत तरीके से SIM कार्ड हासिल करता है या फिर किसी दूसरे को अपने नाम से SIM कार्ड इस्तेमाल करने देता है तो ऐसे मामले टेलिकॉम पहचान से छेडछाड़ करने की कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकते हैं। ऐसे मामलों में लिप्त अपराधी को 3 साल की जेल के साथ 50 लाख तक का जुर्माना लग सकता है। टेलिकॉम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी दूसरे व्यक्ति को अपने नाम से SIM कार्ड का इस्तेमाल न करने दें। अगर आपके नाम पर पंजीकृत किसी मोबाइल कनेक्शन या SIM कार्ड का उपयोग किसी गैरकानूनी काम में होता है तो ऐसे में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। इसीलिए किसी भी दोस्त, परिवार या रिश्तेदार को अपने नाम पर SIM कार्ड देने से बचें।