*मेडिकल कॉलेज मेरठ ने GIMS नोएडा में आयोजित ‘ट्रॉमा फीनिक्स समिट’ में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन*

Uncategorized

मेडिकल कॉलेज मेरठ के प्राचार्य डॉ आर सी गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में, एनेस्थीसिया विभाग ने 18-19 सितंबर को GIMS नोएडा में आयोजित ‘ट्रॉमा फीनिक्स समिट’ में सक्रिय और सफल भागीदारी दर्ज की है।इस समिट में एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. विपिन धामा और डॉ. श्वेता ने विभिन्न वर्कशॉप में फैकल्टी के रूप में अपनी सेवाएँ दीं। साथ ही साथ एनेस्थीसिया विभाग के रेजिडेंट डॉ. अनाम हयात ने “वन लंग वेंटिलेशन टेक्निक” विषय पर पोस्टर प्रेजेंटेशन में दूसरा स्थान प्राप्त कर विभाग का नाम रोशन किया है।एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश माणिक ने पूरी टीम को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। प्राचार्य महोदय ने एनेस्थीसिया विभाग की सफलता को संस्थान की सफलता बताते हुए पूरी टीम के जज्बे और मेहनत की सराहना की है।