
हजारीबाग/अशोक बंटी राज
हजारीबाग। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने पूरे परिवार के साथ श्रद्धा एवं भक्तिभाव से छठ महापर्व मनाया। इस दौरान वे हजारीबाग झील परिसर स्थित छठ घाट पहुंचे और विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया की पूजा-अर्चना की।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने जिलेवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा, पवित्रता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह तत्पर है। छठ पूजा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की परेशानी होती है तो प्रशासन से संपर्क करें। श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुरक्षा के लिए प्रशासन हमेशा तत्पर रहेगा।एसपी अमन कुमार की मौजूदगी से झील परिसर में छठ पूजा का माहौल और भी भक्तिमय नजर आया। जिलेभर में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में छठ महापर्व संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन की सक्रियता भी देखने को मिली।

