NTPC केरेडारी परियोजना ने दिखाया सामाजिक समर्पण, छातों के जरिए ट्रैफिक पुलिस की सेवा को सलाम,

NTPC केरेडारी परियोजना ने दिखाया सामाजिक समर्पण, छातों के जरिए ट्रैफिक पुलिस की सेवा को सलाम,

Spread the love

हजारीबाग /झारखंड
Pulse 24 News

NTPC केरेडारी कोयला खनन परियोजना द्वारा बारिश के मौसम को देखते हुवे हजारीबाग ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को
छाता वितरण किया गया है। इस दौरान अल्का पांडा छाते वितरित कर उन्हें सम्मानित किया। यह पहल ट्रैफिक पुलिस के प्रति सम्मान और प्रशंसा का प्रतीक है, जो सड़कों पर बिना थके काम करके हजारीबाग के नागरिकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करते हैं। छातों के माध्यम से केरेडारी परियोजना का उद्देश्य ट्रैफिक पुलिस की जिंदगी में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण योगदान देना है, ताकि वे अपने महत्वपूर्ण सेवा को जारी रखते हुए अधिक आरामदायक महसूस कर सकें। जैसे एक छाता हमें मौसम से बचाता है, वैसे ही हमारे ट्रैफिक पुलिस हमें सड़क पर अराजकता और खतरे से बचाते हैं। यह पहल सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत, इस बात की याद दिलाती है कि एक साथ मिलकर हम फर्क डाल सकते हैं। एक छोटा सा कार्य भी हमारे समर्थन को दिखाने और उनकी जिंदगी को थोड़ा आसान बनाने में मदद कर सकता है।

Ashok Banty Raj – 9835533100
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग


Spread the love

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *