दिल्ली के तिलक नगर में बवाल,दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप……

Uncategorized

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाया है। AAP का आरोप है कि तिलक नगर में सड़क का निरीक्षण करने आए पीडब्लूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने वीडियो रिकॉर्ड कर रहे एक शख्स को थप्पड़ मार दिया। आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस वीडियो को शेयर भी किया है।

इस घटना पर युवक साहेब सिंह का एक बयान सामने आया है l साहेब सिंह ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी MLA के लिए सोशल मीडिया से जुड़ी सभी गतिविधियां संभालता हूं , PWD विभाग ने हमें सड़क की हालत देखने के लिए बुलाया था, इसलिए हम आए थे l मैंने उन्हें दिखाया कि सड़क की सतह कैसे टूट रही थी l जब मैंने यह बात बताई, तो मंत्री जी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए. उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया I