मेरठ के नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला। सौरभ की हत्या में दोनों दोषी मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा……..

Uncategorized

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में जिला जज अरविंद कुमार मिश्र की अदालत ने दोषी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी को बुधवार को मृत्युदंड की सजा सुनाई। दोनों को 30 सितंबर को हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया था। अदालत के फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद दोनों दोषियों को जेल के रिकॉर्ड में कैदी नंबर बांट दिए गए हैं। साहिल को कैदी नंबर 395 और मुस्कान को कैदी नंबर 396 बनाया गया है। सुनवाई के दौरान दोनों दोषियों को आजीवन कारावास सजा मिलने की उम्मीद थी लेकिन जैसे ही जज ने उन्हें फांसी की सजा सुनाई, दोनों के होश उड़ गए और वो वीडियो कॉन्फेंसिंग पर ही फफक-फफक कर रोने लगे। फैसले के बाद से दोनों ने जेल में खाना-पीना भी छोड़ दिया है। उनकी मानसिक स्थिति और सुरक्षा को देखते हुए जेल प्रशासन ने उनकी निगरानी बढ़ा दी है। अपराध की गंभीरता और भयावहता को देखते हुए यह ऐतिहासिक फैसला है।