
बड़कागांव (हजारीबाग) पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में गुरुवार को संविधान दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) पवन कुमार रावत ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। सभी ने संविधान में निहित मूल कर्तव्यों, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक आदर्शों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने तथा उनके अनुपालन का संकल्प लिया।


