एनडीए से भाजपा प्रत्याशी रोशनलाल का आजसू कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

एनडीए से भाजपा प्रत्याशी रोशनलाल का आजसू कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

Spread the love

झारखंड- हजारीबाग जिले के बड़कागांव आजसू पार्टी बड़कागांव प्रखंड कमिटी की आवश्यक बैठक गुरु चट्टी स्थित रोशन लाल चौधरी के आवास में हुई। बैठक की अध्यक्षता आजसू प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा एवं संचालन प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप से एनडीए से विधानसभा प्रत्याशी रोशनलाल चौधरी , विशिष्ट रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव कौलेश्वर गंझू एवं हजारीबाग जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में रोशनलाल चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। रोशनलाल चौधरी ने कहा कि बड़कागांव की जनता को 15 वर्षों की तपस्या का फल मिलने का समय आ गया है । बड़कागांव में नए युग के उदय का समय है।

विस्थापितों के साथ न्याय होगा। युवाओं के रोजगार सृजन के लिए काम किया जाएगा। साकारात्मक विचारधारा के साथ बड़कागांव की जनता को साथ लेकर सर्वांगीण विकास करेंगे। वहीं बैठक में बड़कागांव कांग्रेस समर्थक फैशल खान ,राजकुमार साव, सुरज कुमार, पिंटू कुमार, सुनील प्रजापति, महेंद्र कुमार राणा, विकास कुमार, अनिल कुमार ,हरि कुमार,पुरण कुमार,गोतम कुमार, किशौर कुमार,योगेन्द्र कुमार,उमेश कुमार,अनुज कुमार सहित दर्जनों ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह कर आजसू पार्टी में शामिल हुए।

यह भी पढें- चक्रवात तूफान दाना: पर्यटकों में उत्साह और डर का मिला-जुला माहौल

मौक़े पर उप प्रमुख वचन देव कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, केंद्रीय सचिव नागेश्वर तुरी ,अनिकेत नायक ,केंद्रीय सदस्य रामेश्वर महतो ,राजा खान, संदीप कुशवाहा,रामचंद्र साव, शंकर मिश्रा, पूर्व मुखिया भीखन महतो, दिनेश महतो ,सब्बू खान ,रेखा देवी ,रीना कुमारी, गीता कुमारी, रुक्मिणी देवी, पूनम देवी ,मनोज दांगी ,संजय कुशवाहा ,महेंद्र विश्वकर्मा ,हुलास दांगी ,घनश्याम मेहता, मुरली महतो ,सुरेश गिरी, तुलेश्वर राम, विनोद राम, रवि राम ,संतोष सिंह ,तुलेश्वर महतो, लखन साहू ,हीरालाल महतो ,राथो गंझू, लालू रजवार ,मोहित वर्मा, देवलाल महतो ,अंकित कुमार ,गज सिंह ,बिट्टू कुमार ,भोला सिंह ,अहमद राजा ,सागर प्रसाद ,राजेश महतो ,सत्येंद्र गुप्ता, उदय यादव ,अरुण कुमार ,भोला चौधरी, विकास कुमार, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


Spread the love

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *